हिंसा पीड़ितों के सत्यापन के लिए सरकार का विशेष अभियान, हफ्ते भर में पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
NEWS


" alt="" aria-hidden="true" />दिल्ली सरकार ने हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए शनिवार से दो दिवसीय सत्यापन अभियान शुरू किया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी नुकसान का आकलन करने मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर हिंसा पीड़ितों को मुआवजा राशि सौंप दी जाएगी।


अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले दिल्ली सरकार ने राहत कैंप में रहने वाले लोगों को सत्यापन कराने के लिए उनके घर तक ले जाने का इंतजाम कर रखा था। अधिकारी ने प्रभावित लोगों से पूछताछ कर उनके आवेदनों का पूरा किया। इसके आधार पर मुआवजे की राशि का आकलन होगा।  एक बार जमीनी हकीकत पता लगने से सरकार पीड़ितों को तत्काल राहत मुहैया कराएगी।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्यापन अभियान का मकसद पीड़ितों का तत्काल राहत पहुंचाना है। अंतिम सूची तैयार कर पीड़ितों को पूरी मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों का मानना है कि एक सप्ताह के भीतर सभी पीड़ितों को मुआवजा दे दिया जाएगा।

शुक्रवार तक लोगों को दी गई मदद:

श्रेणी                               फार्म मिले       दी गई मदद राशि

नष्ट हो चुके मकान                46              46
मकान में ज्यादा क्षति           173            159
मकान में मामूली क्षति           49              04
दुकान                              476             00
मौत                                 29               29
गंभीर घायल                       45               45
मामूली घायल                     21               00

अब तक दी गई मुआवजा राशि - 2,15,67,500 रुपये



Popular posts
जीआरपी खलीलाबाद द्वारा आम जन को कराया गया भोजन
संत कबीर नगर : दिनांक मार्च 31-2020 को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के आसपास के क्षेत्र में निवास कर रहे गरीब मजदूर बेसहारा जरूरतमंद लोगों महिला पुरुष बच्चे जो दिहाड़ी मजदूरी पर आश्रित है कोरोना वायरस की महामारी संकट तथा देश में लागू लॉक डाउन के मद्देनजर सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए तथा ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत भूखे प्यासे लोगों को चौकी जीआरपी खलीलाबाद द्वारा भोजन कराया गया भोजन के उपरांत सेनीटाइजर हेतु साबुन वितरित किया गया व बताया गया कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें उन्हें जागरूक किया गया ।
नोएडा संवाददाता..
कांग्रेस नेता रामकुमार तंवर नेरहने के लिये ज़रूरत मंदो को दिये अपने 50 कमरे
राणा कपूर की बेटी को मुंबई हवाईअड्डे पर लंदन जाने से रोका गया, ईडी ने जारी किया था लुकआउट नोटिस
Image